Follow

अम्बाला छावनी में पूर्ण होगी ‘इंकलाबी तिकड़ी’ : अनिल विज

पहले एसडीएम काम्पलेक्स में लगी भगत सिंह की प्रतिमा, अब यहीं राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाएं भी लगेंगी : अनिल विज

अम्बाला छावनी देशभक्ति का केंद्र, 22 एकड़ में स्थापित हो रहा शहीद स्मारक, भगत सिंह व नेताजी की प्रतिमा पहले हो चुकी स्थापित

शहीदी दिवस के अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी को नमन किया

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला/चंडीगढ़, 23 मार्च : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हमने शहीदों को नमन करने के लिए पूर्व में भगत सिंह की प्रतिमा अम्बाला छावनी एसडीएम काम्पलेक्स में लगाई थी और अब यहीं पर बहुत जल्द राजगुरु और सुखदेव जी की भी प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का शहीदी दिवस है जिन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए, देश के लोगों में जोश भरने के लिए अपने प्राण तक हंसते-हंसते देश पर न्यौछावर कर दिए थे। सारा राष्ट्र उनके इस बलिदान से कृतज्ञ है।

विज ने बताया कि हमने पूर्व में भगत सिंह की प्रतिमा एसडीएम काम्पलेक्स में लगाई थी, जहां हर शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। अब यहां राजगुरू और सुखदेव की भी प्रतिमाए लगाएंगे।

गौरतलब है कि एसडीएम काम्पलेक्स में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अमर सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 12 फुट ऊंची प्रतिमा लगवाई गई थी जिसका अनावरण मार्च 2024 में उन्होंने स्वयं किया था। यह प्रतिमा पद्मविभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं राम वी सुतार द्वारा बनाई गई थी।

अम्बाला छावनी में नेता जी की प्रतिमा स्थापित व 22 एकड़ में बन रहा शहीदी स्मारक
मंत्री अनिल विज ने बताया कि मैने अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित है जिन्हें हम श्रद्धासुमन अर्पित करने जाते हैं। इसी प्रकार 1857 में आजादी की पहली लड़ाई में जो शहीद हुए, जिन्हें कभी भी लोगों ने याद नहीं किया, उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी गई। उन शहीदों की याद में अम्बाला छावनी में 22 एकड़ भूमि पर “शहीद स्मारक” बनाकर दिया जा रहा है जिसमें आजादी की पहली लड़ाई के दौरान देश में जहां-जहां संघर्ष और बलिदान हुए थे, उन सभी को वहां पर दर्शाया गया है। स्मारक में एक एक स्थान ऐसा भी बनाया गया है जहां पर लोग जाकर 1857 के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देंगे ।

शहीदी दिवस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर नमन किया
वहीं आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीदी दिवस के अवसर पर ट्वीट किया कि “आज 23 मार्च है—वही ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाला दिन, जब भारत माता के तीन लाड़लों ने मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के ‘बलिदान दिवस’ पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि”।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh