न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। वे देश में किसी भी चुनी हुई सरकार के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुखिया बन गए हैं। इसके साथ ही, PM मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। चामलिंग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार 8,930 दिनों तक पद संभाला था।अब पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल शामिल है। इस तरह, पीएम मोदी नेतृत्व की भूमिका में अपना 25वां साल पूरा कर रहे हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक, 8,931 दिनों की यह निरंतर जिम्मेदारी सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि जनसेवा की कहानी है। हर जनादेश, हर जिम्मेदारी और हर निर्णय में एक ही भावना रही: देश पहले, स्वयं बाद में। इस उपलब्धि को एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है. यह दशकों की लगातार जनसेवा और उच्चतम स्तर पर राजनीतिक नेतृत्व को दर्शाती है।अपने करियर के दौरान मोदी जी ने कई उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाए हैं।इनमें गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड और मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे लंबा अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड शामिल है। वे भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। पीएम मोदी ने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की है. यह उपलब्धि उनकी राजनीतिक दीर्घायु और लगातार मिल रहे जनसमर्थन को रेखांकित करती है।
मोदी जी ने सबसे पहले 7 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाला था. वे 21 मई, 2014 तक इस भूमिका में बने रहे. राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने 13 साल से भी ज़्यादा समय तक राज्य का नेतृत्व किया. 26 मई, 2014 को उन्होंने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वे लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए। बाद में, वे ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपने कार्यकाल के दो पूरे टर्म पूरे किए और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। मोदी जी ने इस साल कई अन्य महत्वपूर्ण पड़ाव भी पार किए हैं, खासकर डिजिटल क्षेत्र में. इसी महीने की शुरुआत में, उनके YouTube चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 30 मिलियन (3 करोड़) तक पहु्ंच गई।
इससे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेताओं में से एक के तौर पर उनकी स्थिति और मजबूत हुई है। इसके साथ ही, सब्सक्राइबर्स की संख्या के मामले में वे मौजूदा और पूर्व दोनों तरह के सरकार प्रमुखों में सबसे आगे हैं. वे अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक हस्तियों से काफी आगे चल रहे हैं। फरवरी में, मोदी जी ने इंस्टाग्राम पर भी 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही वे इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले मौजूदा समय में दुनिया के पहले नेता बन गए।
2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद से वैश्विक नेताओं के बीच उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ी है और अब यह सबसे ज्यादा सक्रिय और व्यापक रूप से फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स में से एक बन गई है।मोदी जी के 25 वर्षों का संकल्प—एक बीज से वटवृक्ष तक भारत की विकास यात्रा हैं। सुधार, सुशासन और संकल्प के साथ भारत आज वैश्विक पहचान की नई ऊँचाइयों पर खड़ा है।