Listen to this article
यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में डाली आहुति

न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 21 मार्च : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अपनी धर्मपत्नी सोनिया रस्तोगी सहित चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन आज पंचकूला के एतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने मुख्य सचिव रस्तोगी को माता मनसा देवी का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट किया।
इससे पूर्व उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
What are your
Feelings