Follow

विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

 
सरकार ने विपक्ष की एक-एक बात का जवाब दिया : विज
 
अम्बाला, 20 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा, जबकि सरकार ने विपक्ष की एक-एक बात का जवाब दिया है।
 
विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थें। 
 
विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के औंधे मुंह गिरने और विपक्ष द्वारा कहा गया कि सही से जवाब नहीं दिया गया, के संबंध पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि विपक्ष को केवल तमाशा करना आता है। विपक्ष गंभीर नहीं है और न ही विपक्ष ने गंभीरता से अपनी बातों को रखा। 
 
उन्होंने कहा कि विपक्ष की एक-एक बात का सरकार द्वारा जवाब दिया गया है और पूरा जवाब सुनने से पहले ही विपक्ष उठकर चला गया और वे भगौडे है क्योंकि प्रजातंत्र में बात को कहना भी होता है और सुनना भी होता है और विपक्ष बिना बात सुने ही हाउस छोडकर भाग गया।
 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh