Follow

जनता को वास्तविक लाभ तभी, जब डीसी नियुक्त कर पूर्ण प्रशासनिक कार्य होंगे शुरू : जस्सी पेटवाड़

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन का नज़ारा ऐसा रहा कि कांग्रेस के करीब आधा दर्जन विधायक ठंड से बचने के लिए लगभग एक जैसे ड्रेस कोड में दिखाई दिए। सभी ने सफेद कपड़ों के ऊपर हरे रंग की गर्म जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी एकजुटता अलग ही दिखाई पड़ रही थी। यहां नारनौंद के कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने हांसी को जिला बनाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि वहां की जनता को इसका वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब हांसी में डीसी (उपायुक्त) की नियुक्त कर पूर्ण प्रशासनिक कार्य शुरू करवाए जाएंगे। 

 

नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ वीरवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन हांसी जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अपना मत प्रकट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार भी जताया कि आठ नौ साल से हांसी को जिला बनाए जाने की मांग को उन्होंने बीती 16 दिसंबर को एक घोषणा से पूरा कर दिया।

 

Advertisement

विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि वर्तमान में प्रशासनिक ढांचा सक्रिय न होने के कारण हांसी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए 30–35 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। स्पीकर हरविंद्र कल्याण के माध्यम से उन्होंने प्रदेश सरकार से ये अपेक्षा जताई कि नए बने जिले हांसी में जल्द से जल्द जिला स्तर के सभी कार्यालयों की स्थापना कर प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएं।

 

उन्होंने कहा कि हांसी को जिला बनाए जाने का निर्णय तभी सार्थक सिद्ध होगा, जब जिले से जुड़ी सभी सुविधाएं, सेवाएं और प्रशासनिक व्यवस्थाएं तुरंत प्रभाव से लागू हों, ताकि जनता को इसका सीधा और पूरा लाभ मिल सके। 

शीतकालीन सत्र के पहले दिन का नज़ारा ऐसा रहा कि कांग्रेस के करीब आधा दर्जन विधायक ठंड से बचने के लिए लगभग एक जैसे ड्रेस कोड में दिखाई दिए। सभी ने सफेद कपड़ों के ऊपर हरे रंग की गर्म जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी एकजुटता अलग ही दिखाई पड़ रही थी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh