Follow

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छुएगी भाजपा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

दिल्ली/चंडीगढ़, 18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्प गुच्छ और भगवान श्रीराम की प्रतिमा देते हुए नवदायित्व की बधाई तथा शुभकामनाएं दी। 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का एक साधारण कार्यकर्ता से शीर्ष संगठनात्मक भूमिका तक का सफर भाजपा की कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के समय से ही नबीन संगठन को मजबूती के लिए काम करते रहें हैं। 
बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पद पर जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh