Follow

युवा नेतृत्व देगा भाजपा संगठन को नई गति : औमप्रकाश धनखड़

युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना पार्टी का साहसिक निर्णय : धनखड़

चंडीगढ़, 15 दिसंबर। भाजपा संगठन को अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष मिला है। निश्चित रूप से नितिन नवीन संगठनात्मक अनुभव और निरंतर सक्रियता के बल पर पार्टी की विचारधारा  और लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों व कार्यों को प्रभावी रूप से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाते हुए संगठन को नई गति देगें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के  राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उनको  बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।
 
 

धनखड़ ने कहा कि भाजपा संगठन को अभी तक का सबसे युवा नेतृत्व मिला है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा ही ऐसा साहसिक निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन एबीवीपी, भाजपा युवा मोर्चा, बिहार सरकार में मंत्री पद सहित अनेक दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निभाएं हैं। पार्टी को नितिन नवीन के रूप में युवा और उर्जावान नेतृत्व मिला है। धनखड़ ने कहा कि निश्चित रूप से युवा नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे , ऐसा मेरा विश्वास है।
 
धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां  मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाता है। दूसरी पार्टियों में ऐसा  नहीं है,  कई पार्टियां तो ऐसी है कि एक ही परिवार सर्वेसर्वा रहेगा। भाजपा मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है।  युवा नेतृत्व के साथ देश का युवा नये जोश के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेगा।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh