Listen to this article
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1 पंचकूला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 10 मार्च : गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-1 पंचकूला में वुमन सेल की प्रभारी प्रोफेसर कुसुम और सभी सदस्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करना तथा छात्राओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता मुख्य अतिथि एवं मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेज़ी विभाग की डॉ. हरप्रीत कौर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने किया।

अपने संबोधन में सृष्टि गुप्ता ने अपने जीवन और सेवा से जुड़े अनुभव साझा किए तथा छात्राओं को आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज के स्टाफ़ ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक विचारों से लाभान्वित हुए। कॉलेज प्रशासन ने वुमन सेल के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।
What are your
Feelings