पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानु में बीती 8 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित अन्तर सीमान्त स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडियों ने पूर्ण जोश के साथ भाग लिया। बीटीसी आईटीबीपी के आईजी अशोक कुमार नेगी (पीएमजी) के मार्ग दर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भा०ति०सी० पुलिस बल के 4 फ्रटियरों व प्रशिक्षण परिक्षेत्र से आये खिलाडियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस दौरान एथलेटिक्स की 23, क्रास कंट्री की 1 तथा वैटनरी फस्ट एड की 3 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें भातिसीपु बल के 210 खिलाड्यिों द्वारा पूरे जोश से भाग लिया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 20 कि०मी० वॉक, 10,000 मीटर दौड, 4×400 मीटर रिले, शॉट पुट, हेंमर थ्रो, लॉग जंप प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त वेटनरी एवं फस्ट एड प्रतियोगिताएं आकर्षण का केन्द्र रही।

एथलेटिक्स मीट में नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर,ईटानर (अरूणाचल प्रदेश) प्रथम, प्रशिक्षण परिक्षेत्र दिल्ली द्वितीय एवम नार्दन फ्रंटियर, देहरादून के खिलाडियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर तृतीय स्थान हासिल किया गया।

क्रॉस कंट्री में ट्रेनिंग जोन प्रथम, नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर, ईटानगर, द्वितिय एवम नार्थ- वेस्ट फ्रंटियर, लद्दाख तृतीय रहे। वेटनरी फस्ट एड में प्रशिक्षण जोन प्रथम, नार्दन फ्रंटियर देहरादून द्वितीय एवं नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर लद्दाख द्वारा तृतीय स्थान हासिल किया गया।

इन प्रतियोगिताओं के दौरान एथलेटिक्स में हैका/जीडी रवि शंकर तिवाड़ी, प्रशिक्षण परिक्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा घाव की मरहम पट़टी तथा टॉके लगाना (श्वान एवं अश्व) प्रतियोगिता में हैका/वैट अनिता नायक, प्रशिक्षण परिक्षेत्र सर्वश्रेष्ठ रहे।

प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के आईजी अशोक कुमार नेगी (पीएमजी) द्वारा सभी विजेताओं को बधाई दी गई तथा मेडल एवं ट्राफी से नवाजा गया, साथ ही जो खिलाडी इस प्रतियोगिता में मैडल प्राप्त नही कर सके उनके द्वारा किए गए कठिन प्रयास के लिए उनकी सराहना की गई तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और अच्छे से तैयारी करके भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर बल के डीआईजी ब्रिगेडियर जेएस गोराया, कमांडेंट सुनील काण्डपाल एवं प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानु के सभी अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।