Follow

भाषणबाजी, घोषणा नहीं, काम करने से तीसरी बार बनी भाजपा सरकार : डॉ अरविंद शर्मा

Listen to this article

प्रदेश में भगवान परशुराम स्मृति स्थल बनाने व दोहलीदारबूंटीदार में रह गए लोगों को शामिल करने की उठाई मांग

मुख्यमंत्री सैनी के बजट प्रस्ताव समर्थन में बोले कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष भ्रमित हो गया है। वो कह रहे हैं कि भाजपा की सरकार भाषणबाजी और घोषणाओं पर बनी है, जबकि लगातार तीसरी बार सरकार बनने के पीछे की वजह गरीब कल्याण, महिला, युवा, किसान समेत हर वर्ग के हित मे किए गए काम हैं। उन्होंने सदन में भव्य भगवान परशुराम स्मृति स्थल बनाने और दोहलीदार निर्णय में  रह गए लोगों को शामिल करने की मांग उठाई।

हरियाणा विधानसभा में बजट प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए 217 संकल्पों में से अब तक 60 संकल्प पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि केवल भाषणबाजी और घोषणाओं से नहीं बल्कि काम के दम पर ही भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला, युवा, बुजुर्ग समेत समाज के हर वर्ग का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा क्षेत्रफल की दृष्टि से भले ही छोटा प्रदेश है, लेकिन देश की जीडीपी में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश के किसानों ने विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का जवान और खिलाड़ी देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहा है। देश की सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया में दूसरे या तीसरे स्थान पर पहुंचेगी और इसमें किसान, मजदूर, जवान, महिला और उद्योगपति सभी वर्गों की मेहनत का योगदान है।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 25 अक्टूबर 2024 को लिए गए दोहलीदार और बूंटीदार से जुड़े फैसलों में छूटे हुए लोगों को भी शामिल करने की मांग उठाई। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में भगवान परशुराम के नाम पर स्मृति स्थल की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि यह प्रदेशवासियों की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट से पहले प्री-बजट बैठकों के माध्यम से 12,400 सुझाव लिए, जिनमें से कई सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये का बड़ा बजट पेश किया है, जो प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में इस विषय पर गंभीर मंथन हो रहा है और हरियाणा सरकार ने भी बजट में एआई के लिए 474 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नौकरियों और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। प्रदेश की खेल नीति के कारण आज हर परिवार चाहता है कि उनका एक सदस्य खेलों में आगे बढ़े। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में अटल लाइब्रेरी खोलने का निर्णय भी बजट में लिया गया है। किसानों के संदर्भ में डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जो 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दे रहा है। प्रदेश का किसान सक्षम और प्रतिस्पर्धी है, वह किसी भी प्रकार की फसल उगा सकता है।

सरकार ने धान की जगह दूसरी फसल उगाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी बढ़ाई है और “मेरा पानी मेरी विरासत” जैसी योजनाएं चलाई हैं। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौवंश संरक्षण के लिए 69 करोड़ रुपये जारी किए हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में ड्रोन दीदी और पिंक कैब जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जबकि सहकारिता के माध्यम से भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh