Follow

आम आदमी पार्टी सरकार इस साल लेगी 52,000 करोड़ रूपये का अभूतपूर्व कर्जा : स.सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

अगली अकाली दल सरकार बठिंडा में स्थापित करेगी एक विश्वस्तरीय स्किल यूनिवर्सिटी

अमृतसर को पर्यटन केंद्र और मोहाली को आई.टी हब बनाए जाने की भी की घोषणा

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

मौड़ / चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार इस साल 52,000 करोड़ रूपये का अभूतपूर्व कर्ज लेने जा रही है और कुछ महीनों के लिए महिलाओं को 1000 रूपये का भत्ता देकर वोट खरीदने के लिए सरकारी जमीनें बेचना चाहती है।

यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता स. जनमेजा सिंह सेखों के साथ अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ अगर आम आदमी पार्टी सरकार राज्य की महिलाओं को लेकर गंभीर होती तो उसने सरकार बनने के दिन से ही प्रत्येक महिला के लिए वादा किए गए 3000 रूपये के वादे को पूरा कर 66हजार रूपये आवंटित कर दिए होते। यह आम आदमी पार्टी सरकार का वादा था। लेकिन ऐसा करने के बजाय आम आदमी पार्टी सरकार कुछ महीनों के लिए यह भत्ता देकर उनके वोट चुराना चाहती है। मैं महिलाओं से अपील करता हूं कि उन्हें जो मिल रहा है वो स्वीकार करें लेकिन 2027 के चुनावों में उन्हें धोखा देने के लिए आप सरकार को करारा सबक सिखाएं।’’

सरदार बादल ने जोर देकर कहा कि किसान जानते हैं कि पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान केवल अकाली दल ने ही उन्हे सहायता प्रदान की थी। उन्होने आगे कहा,‘‘ हालांकि वित्त मंत्री हरपाल चीमा अपने बजट भाषण में दावा कर रहे हैं कि आप सरकार ने उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया है।’’ उन्होने फसल मुआवजे के लिए आवंटित 15 करोड़ रूपये को किसानों के साथ भददा मजाक करार दिया।’’

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वादा किया गया मेडिकल काॅलेज शिलान्यास से आगे नही बढ़ पाया है, यह बात सब जानते हैं, फिर भी सरकार ने आज अपने बजट में 16 नए मेडिकल काॅलेजों का वादा किया है। उन्होने कहा,‘‘ लेकिन इनके लिए कोई धनराशि आवंटित नही की गई है। ’’ उन्होने आगे कहा कि इसी तरह सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने यां व्यापार और उद्योग को कोई प्रोत्साहन देने के लिए कोई धन आवंटित नही किया गया है।

Special Offer
ADVERTISEMENT

पंजाब के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए सरदार बादल ने कहा ,‘‘ राज्य में अकाली दल सरकार बनने के बाद हम बठिंडा में 300 एकड़ जमीन पर एक विश्वस्तरीय स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करेंगें।’’ उन्होने कहा कि यह यूनिवर्सिटी अपने सहयोगी संस्थानों के माध्यम से एक लाख नौजवानों को प्रशिक्षित करेगा और उद्योग की मांग के अनुसार नौजवानों को कौशल प्रदान किया जा सकेगा। सरदार बादल ने कहा कि युवाओं को 3000 रूपये प्रति माह के बेरोजगारी भत्ते का वादा किए जाने के बाद उनकी पीछ में छुरा घोंपा और कहा,‘‘ आप सरकार इस वादे को पूरी तरह से भूल गई है और इस योजना के लिए एक रूपया भी आवंटित नही किया गया है।’’

उन्होने घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार राज्य से गैंगस्टरों और ड्रग माफिया का सफाया करेगी। उन्होने कहा,‘‘ हम गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों को जमानत देने से इंकार करने और उनकी पूरी संपत्ति जब्त करने के लिए कानून लाएंगें।’’ अकाली सरकार की एक और प्राथमिकता की घोषणा करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ मैं औद्योगिक सीवेज की एक भी बूंद सतलुज और ब्यास नदियों में नही जाने दूंगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मालवा बेल्ट में कैसंर जैसी समस्या से निपटने के लिए यह बेहद जरूरी है।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि सत्ता में आने के बाद अकाली दल राजस्थान नहर में पानी नही जानेे देगा। उन्होने कहा कि पंजाब का पानी राजस्थान को सौंपने के लिए कांगेस जिम्मेदार थी और इस ऐतिहासिक अन्याय को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा,‘‘राजथान नहर से मोड़ा गया सारा पानी पंजाब के खेतोें में भेजा जाएगा।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि अमृतसर को पर्यटन केंद्र और मोहाली को आईटी हब बनाया जाएगा। उन्होने यह भी घोषणा की कि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राहत’ योजना को फिर से शुरू किया जाएगा ताकि व्यापारियों पर थोपे गए टैक्स आतंकवाद को खत्म किया जा सके , जिसका उन्हें पिछली कांग्रेस और मौजूदा आप सरकार के दौरान सामना करना पड़ा।

बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने अकाली कार्यकाल के दौरान इस हलके में किए गए विकास के बारे में विस्तार से बताया , जिनमें नए स्कूलों की स्थापना, सिंचाई योजनाएं और स्वास्थ्य एवं सड़क बुनियादी ढ़ांचे शामिल हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जनमेजा सिंह सेखों और स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी संबोधित किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh