Follow

जनहित के बजट के लिए सीएम नायब सैनी औऱ सरकार को बधाई : ओपी धनखड़

जनता की सलाह से, जनता को समर्पित एवं विकसित हरियाणा के सपने को पूरा करता बजट – ओपी धनखड़

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 03 मार्च। भाजपा मुख्यालय पंचकमल में वित्त वर्ष 2026-2027 के हरियाणा बजट पर प्रेस वार्ता सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बजट को भविष्य की और देखने वाला बजट बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वित्त मंत्री के रूप में प्रस्तुत बजट की तारीफ़ करते हुए कहा कि बजट में आर्थिक प्रबंधन को बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया गया है। प्रेस वार्ता में पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रेस वार्ता के प्रवक्ता नवीन गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, जिला मीडिया प्रभारी के. चन्दन मौजूद रहे।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा, यह बजट हरियाणा की जनता की सलाह से जनता के लिए एवं हरियाणा को विकसित प्रदेश बनाने के ध्येय से तैयार किया गया बजट है। उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने, प्रदेश भर में सुझाव लेने के लिए कुल 13 बैठके हितधारकों के साथ की, जिसमे कुल 2 हज़ार 199 सुझाव प्राप्त हुए। इसके अलावा, एआई चैटबॉट पर 12 हज़ाएर 400 सुझाव प्राप्त हुए, इनमे से 5 हज़ार सुझावों को बजट प्रस्तावों में शामिल किया गया। श्री धनखड़ ने कहा, हमारे 11 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की जीडीपी तीनगुना बढ़ी है।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा, समसमायिक चुनौतियों के निस्तारण एवं समाज के हर वर्ग की बुनियादी ज़रूरतों का बजट में पूर्ण ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा, बजट में कम आय वर्ग एवं महिलाओ के लिए प्लाट, आवास, किसानो के लिए सिचाई, ग्रामसभा की भूमिका बढ़ाने पर ज़ोर, सोलर एनर्जी, एक लाख छात्रों को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, अग्निवीर, स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल जैसे तमाम बिन्दुओ पर बजट में विशेष प्रावधान किये गए है। उन्होंने कहा, हरियाणा में बढ़ती कमर्शियल लैंड की कीमत को ध्यान में रखते हुए एचएसआईआईडीसी की ज़मीन को लीज पर देने की व्यवस्था की गयी है, जिससे उद्द्योग धंधो को बढ़ावा मिल सके। पं. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत एक लाख अस्सी हज़ार तक सालाना आय वाली महिलाओ को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा, हरियाणा सरकार वेडिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य कर रही है।

धनखड़ ने बताया कि बजट में वर्ष 2047 तक हरियाणा की जीडीपी को 1 ट्रिलियन डॉलर (91 लाख करोड़) करने का लक्ष्य रखा गया है, जो वर्तमान में प्रदेश की जीडीपी 13 लाख 67 हज़ार 769 करोड़ रुपये का सात गुना होगा। उन्होंने बताया, वर्ष 2026 के हरियाणा बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी की वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा, बजट के ख़र्च में सरकार ने सराहनीय कार्य किये है, जिसमे शिक्षा, चिकित्सा, इंफ्रास्ट्रक्चर, यातायात, किसान, महिला एवं बाल विकास, युवा शक्ति, उद्द्योग, व्यापार, कानून व्यवस्था जैसे तमाम सामाजिक बिन्दुओ का विशेष ध्यान रखा गया है।

Advertisement

 

Advertisement
Tap to Refresh