न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 3 अक्टूबर। नाबालिग लड़की से कथित यौन शोषण के मामले में दहिसर पुलिस ने 19 वर्षीय रैपिडो चालक इरफान हमीद शेख को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की करीब साढ़े तीन महीने की गर्भवती पाए जाने के बाद यह मामला सामने आया। आरोपी की पहचान लड़की से रैपिडो की सवारी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क होने की बात पुलिस ने बताई है।
परिवार की शिकायत के आधार पर दहिसर पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट सहित संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे भिवंडी से गिरफ्तार किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
