न्यूज़म ब्यूरो
मोगा, 22 मार्च : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी अब सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ हो गई है और उन्हें शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न में लिप्त कर अपने अवैध आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर कर रही , यहां तक कि उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दे रही है।
पंजाब बचाओ अभियान के तहत संजीत सिंह सन्नी गिल के साथ एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि बाघापुराणा के एसडीएम बबनदीप सिंह के साथ हो रहे मानसिक उत्पीड़न और यातना के नए मामले ने साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी कानून में विश्वास नही करती और फर्जी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है।


सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार आम महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह और आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह देने का दावा करके पंजाबियों को फिर से धोखा देने की कोशिश कर रही है। उन्होने कहा,‘‘ आप सरकार ने 52 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लिया है और सरकारी जमीन बेचकर महिलाओं को छह महीने का भत्ता देगी। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी ने इस प्रक्रिया में पीएसपीसीएल को दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी है । उन्होने कहा,‘‘ इससे पंजाब और किसानों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।’’पंजाब के लिए अपना दृष्टिकोण बताते हुए सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल राज्य का पानी राजस्थान नहर में नही बहने देगा। उन्होने कहा,‘‘ राजस्थान नहर से मोड़ा गया सारा पानी पंजाब के खेतों में भेजा जाएगा।’’ उन्होने औद्योगिक सतलुज यां ब्यास नदियों में सीवेज की एक भी बंूद नही जाने देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि मालवा हलके में कैंसर जैसी बीमारी से निपटने के लिए यह नितांत आवश्यक है। उन्होने यह भी घोषणा की कि पूर्ववर्ती अकाली सरकार द्वारा शुरू की गई ‘राहत’ योजना को फिर से शुरू किया जाएगा ताकि व्यापारियों पर लगाए जा रहे टैक्स अत्याचार को खत्म किया जा सके, जिसका शिकार वे पिछली कांग्रेस और मौजूद आम आदमी पाटी सरकार दोनों के दौरान हुए हैं।

सरदार बादल ने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने , बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये किए जाने की घोषणा की। उन्होने यह भी घोषणा की कि टयूबवैल कनेक्शन से वंचित सभी किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने कहा,‘‘ हम किसानो को दिन के समय 12 घंटे बिजली की सुविधा भी देंगें।’’ प्रत्येक जिले में संबद्ध काॅलेजों के साथ एक वल्र्ड स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पंजाबियों को ही सरकारी नौकरियां दी जाएं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।