Follow

*सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, एकता और फिटनेस का उत्सव है – सांसद श्रीमती रेखा शर्मा*

पंचकूला, 8 नवम्बर : ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में शनिवार को “सांसद खेल महोत्सव 2025” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा के नेतृत्व में अंबाला संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
Listen to this article
*ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में “सांसद खेल महोत्सव” का भव्य शुभारंभ*
 
पंचकूला, 8 नवम्बर : ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में शनिवार को “सांसद खेल महोत्सव 2025” का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा के नेतृत्व में अंबाला संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
 
इस अवसर पर हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा , उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा , पुलिस आयुक्त श्री सिवाश कविराज, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बनतो कटारिया, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख श्री संजय आहूजा, भाजपा प्रवक्ता कृष्ण ढुल सहित अन्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों एवं महानुभावों ने मिलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस आयोजन की सराहना की। प्रसिद्ध हरियाणवी गायक श्री मासूम शर्मा ने अपने गानों से युवाओं में जोश भरा।
 
उद्घाटन समारोह की शुरुआत महिला एवं पुरुष वर्ग की 5 कि.मी. एवं 10 कि.मी. मैराथन को हरी झंडी दिखाकर की गई, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और देशभक्ति का जोश उमड़ पड़ा।
 
अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में आयोजित इस महोत्सव में अब तक 1,02,032 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है जो इसे हरियाणा का सबसे बड़ा जन-भागीदारी आधारित खेल आयोजन बनाता है।
 
महोत्सव में क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स जैसे पाँच प्रमुख खेलों की प्रतियोगिताएँ होंगी। प्रतियोगिताएँ 8 नवम्बर से 24 दिसम्बर तक आयोजित की जाएँगी, जो क्रमशः वार्ड/ब्लॉक स्तर, फिर विधानसभा स्तर, उसके बाद जिला स्तर, और अंततः संसदीय क्षेत्र स्तर तक पहुँचेंगी।
 
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा की 
सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, एकता और फिटनेस का उत्सव है। एक लाख से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि हरियाणा के युवा खेल और फिटनेस में देश का नेतृत्व करने को तैयार हैं। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ अभियानों की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
 
 
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, खेल विभाग और आयोजन टीम ने मिलकर इस आयोजन को सफल और प्रेरणादायी बनाया।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh