Follow

मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों से हताश कांग्रेस के नेता कर रहे हैं बेतूकी बयानबाजी : बड़ौली

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को और अधिक मजबूत करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है।

पंचकूला,   2 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा के संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को और अधिक मजबूत करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चलने वाले सेवा पखवाड़ा में युवा मोर्चा का बहुत बड़ा योगदान रहने वाला है। ये बातें श्री बड़ौली ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की योजना-रचना पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। हर वर्ग के लोगों को मोदी और नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस हताश और निराश है, इसलिए कांग्रेस के नेता बेतूकी बयानबाजी कर रहे हैं। बैठक में उन्होंने मोदी सरकार और नायब सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
बैठक के बाद श्री बड़ौली ने कहा कि छह मोर्चों और सभी विभागों व प्रकोष्ठों की बैठकें हो चुकी हैं। आज की बैठक में युवा मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।  उन्होंने कहा कि अब जिलावार मोर्चों और विभाग व प्रकोष्ठों की बैठकें 15 सितंबर तक संपन्न हो जाएगी।  सेवा पखवाड़ा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। जिला स्तर पर स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्ति पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जिला व मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। वोकल फॉर लोकल कार्यक्रमों के जरिए लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करेंगे।  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवा पखवाडा के तहत प्रबुद्धजन व बुद्धिजीवी सम्मेलन होंगे साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पौधारोपण करेंगे। सेवा पखवाड़ा के तहत ही भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में पात्र लोगों की सहायता भी करेंगे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh