Follow

भाजपा पंजाब में नेतृत्व को आउटसोर्स कर रही है : राजा वड़िंग

कहा, पार्टी राज्य में सरकार बनाने के दिन में सपने देख रही है

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 मई। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व कांग्रेसी नेता केवल सिंह ढिल्लों को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर तंज कसा है।

इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा द्वारा केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष बनाना अपने आप में पंजाब में पार्टी की स्थिति को बयान करता है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी पंजाब में सरकार बनाने के “दिन में सपने” देख रही है, उसे अपने ही घर में प्रदेश की अगुवाई करने के लिए कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास अब अपने प्रदेश अध्यक्ष भी आउटसोर्स करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और उसने लगातार दूसरी बार पूर्व कांग्रेसियों को, पहले सुनील जाखड़ और अब केवल सिंह ढिल्लों को नियुक्त किया है।

Advertisement

 

Advertisement
Tap to Refresh