Follow

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त लिंक सड़कों पर मांगी रिपोर्ट

आगामी खरीफ खरीद सीज़न को ध्यान में रखते हुए सड़कों के संपर्क की तेज़ी से बहाली सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को हाल ही में आई बाढ़ से लिंक सड़कों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं। 
Listen to this article

उच्चस्तरीय बैठक के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंडी बोर्ड की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की

नुकसान की पूरी स्थिति का पता लगाना है ताकि बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा सके

सभी आवश्यक मंजूरियां तुरंत दी जाएँ ताकि जल्द से जल्द टेंडर जारी कर कार्य शुरू किया जा सके

Advertisement

सुनिश्चित करना है किसानों की उपज का हर दाना बिना रुकावट व परेशानी के मंडियों तक पहुंचे

चंडीगढ़ : आगामी खरीफ खरीद सीज़न को ध्यान में रखते हुए सड़कों के संपर्क की तेज़ी से बहाली सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को हाल ही में आई बाढ़ से लिंक सड़कों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं। खुड्डियां, जिनके साथ पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट भी मौजूद थे, ने आज यहां अपने कार्यालय में कृषि विभाग और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मंडी बोर्ड की सड़कों की स्थिति की समीक्षा की।

आवश्यक मंजूरियां तुरंत दी जाएँ

कृषि मंत्री ने कहा कि पहला काम गाँवों की लिंक सड़कों को हुए नुकसान की पूरी स्थिति का पता लगाना है ताकि बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा सके। आवश्यक सहायता हेतु केंद्र सरकार को जल्द ही अंतिम रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में लंबित कार्यों में तेजी लाने के लिए खुड्डियां और बरसट ने आदेश दिया कि लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए सभी आवश्यक मंजूरियां तुरंत दी जाएँ ताकि जल्द से जल्द टेंडर जारी कर कार्य शुरू किया जा सके।

रिपोर्ट बनाकर पेश करने के निर्देश

खुड्डियां ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों की उपज का हर दाना बिना किसी रुकावट और परेशानी के मंडियों तक पहुंचे। बैठक में बाढ़ के नुकसान के आकलन के अलावा पंजाब सरकार द्वारा लागू की जा रही लिंक सड़क परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। हाल ही में आई बाढ़ से लिंक सड़कों को हुए नुकसान पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं

कृषि और किसान कल्याण विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने अधिकारियों को कहा कि यह कदम खासकर प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और किसानों की सहायता करने के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं। बैठक में पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर, मुख्य इंजीनियर पंजाब मंडी बोर्ड गुरिंदर सिंह चीमा, मुख्य इंजीनियर पंजाब मंडी बोर्ड अमनदीप सिंह भी मौजूद रहे।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh