Follow

पीएम मोदी के नेतृत्व में नायब सैनी सरकार भारत की परम्परा, संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ा रही है : डा. सतीश पूनिया

कुरुक्षेत्र/ चंडीगढ़, 20 नवंबर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज बड़ा आस्था का दिन है। अमावस्या के दिन ब्रह्म सरोवर में स्नान करने और पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की इस पावन धरती पर ऐसा तप है जहां सत्य का संघर्ष हुआ, आस्था प्रबल हुई और युगों-युगों से स्नान से लेकर आचमन तक भारत के करोड़ों लोग यहां पहुंचते हैं।
Listen to this article
दुनिया में दिए गए ज्ञान व संदेश का सबसे बड़ा निष्कर्ष है गीता का ज्ञान है : डा. सतीश पूनिया
 
*कुरूक्षेत्र की धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने जो संदेश दिया वह आज भी सामयिक, समानुकूल और अनुकूल है : डा. पूनिया*
 
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कुरूक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर में स्नान व पूजा अर्चना की
 
कुरुक्षेत्र/ चंडीगढ़, 20 नवंबर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज बड़ा आस्था का दिन है। अमावस्या के दिन ब्रह्म सरोवर में स्नान करने और पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की इस पावन धरती पर ऐसा तप है जहां सत्य का संघर्ष हुआ, आस्था प्रबल हुई और युगों-युगों से स्नान से लेकर आचमन तक भारत के करोड़ों लोग यहां पहुंचते हैं।
 
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 25 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी ने दुनिया के विराट एवं भव्य आयोजनों में देखा है। पीएम मोदी ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर कश्मीर से कन्या कुमारी तक भगवान राम की महिमा को उद्घाटित करने का काम किया।
 
डा. पूनिया ने कहा कि दुनिया में दिए गए ज्ञान व संदेश का सबसे बड़ा निष्कर्ष है गीता का ज्ञान। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र की धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने जो संदेश दिया आज भी दुनिया के लिए सामयिक है समानुकूल है और अनुकूल है। भाजपा प्रभारी ने कहा कि आज भी भारत के पास दुनिया को देने के लिए जो अनुपम उपहार है वह भागवत गीता है।
 
हरियाणा की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए डा. पूनिया ने कहा कि कुरूक्षेत्र की महिमा को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा की पूरी टीम ने अभिनव प्रयास किए, सरोवर की आरती का अनूठा क्रम शुरू किया यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नायब सैनी सरकार भारत की परम्परा, संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ा रही है।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh