चंडीगढ़। यू.टी. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड चण्डीगढ़ ने घोषणा की है कि चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 4/1/35-KVIB(I&T)-2025/7477 दिनांक 06.11.2025 के अनुसार श्री दिदार सिंह को बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
श्री दिदार सिंह ने 21 नवम्बर 2025 को इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-II, चण्डीगढ़ स्थित बोर्ड कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। चेयरमैन के साथ-साथ निम्नलिखित व्यक्तियों को बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है—
* राज्य निदेशक, केवीआईसी, चण्डीगढ़
* श्री पवन कुमार शर्मा, बलटाना
* श्री बलविंदर सिंह, चण्डीगढ़
* श्री बलबीर सिंह सिद्धू, चण्डीगढ़
* श्री कुलबीर सिंह, चण्डीगढ़
* श्रीमती फर्मिला, पूर्व डिप्टी मेयर, चण्डीगढ़
* श्रीमती निशा शर्मा, चण्डीगढ़
बोर्ड ने कहा कि नई टीम से उम्मीद है कि वह खादी को बढ़ावा देने तथा ग्रामोद्योगों को मज़बूती प्रदान करने से संबंधित पहलों को और अधिक प्रभावी बनाएगी, जिससे चण्डीगढ़ संघ शासित प्रदेश में इन क्षेत्रों को नई दिशा
और गति मिलेगी।