Follow

दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों के बाद अब 20 से अधिक कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों को लगातार धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। स्कूलों और अस्पतालों को धमकी मिलने के बाद अब 20 से ज्यादा कॉलेजों को भी संदिग्ध ईमेल भेजे गए। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके इरादों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर जांच में जुट गई हैं।
Listen to this article

इस तरह की फर्जी धमकियों से छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल

सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर जांच में जुट गई हैं

ईमेल भेजने वाले की पहचान व इरादों का पता लगाने की कोशिश में पुल‍िस

Advertisement

चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज में तलाशी अभियान चलाया गया

नेशनल डेस्‍क : दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों को लगातार धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। स्कूलों और अस्पतालों को धमकी मिलने के बाद अब 20 से ज्यादा कॉलेजों को भी संदिग्ध ईमेल भेजे गए। चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज सहित कई संस्थानों में धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, गहन जांच और तलाशी के बाद यह धमकी भी फर्जी पाई गई। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके इरादों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर जांच में जुट गई हैं।

पहले भी मिल चुकी है स्कूलों को यह धमकी

धमकी भरे ईमेल मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बम और डॉग स्क्वायड के साथ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घंटों की जांच के बावजूद किसी कॉलेज कैंपस से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। बता दे कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले पांच दिनों में दिल्ली के 100 से ज्यादा स्कूलों और अस्पतालों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई

इससे पहले 20 अगस्त को दिल्ली के 50 स्कूलों को ‘टेरराइजर्स 111’ नामक ग्रुप से धमकी भरे ईमेल मिले, जिसमें 25,000 अमेरिकी डॉलर और 5,000 डॉलर क्रिप्टोकरेंसी में फिरौती की मांग की गई थी। इसके साथ ही 21-22 अगस्त को बीजीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मैक्सफोर्ट स्कूल और इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल जैसे कई बड़े स्कूलों को भी धमकी मिली। लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh