चंडीगढ़। आज नगर निगम चंडीगढ़ के हाउस में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी से संबंधित एम.ओ.यू. (MOU) पारित होने पर, डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन समिति, चंडीगढ़ की ओर से नगर निगम प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।
सोसाइटी की ओर से विशेष धन्यवाद नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार जी, स्पेशल कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार जी, ज्वाइंट कमिश्नर श्री हिमांशु गुप्ता जी, तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंद्रजीत कौर जी को दिया जाता है, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई।
साथ ही, सैनिटेशन कमेटी के चैयरमेन श्री मनोज सोनकर जी, कमेटी के सभी माननीय सदस्यों और नगर निगम के सभी पार्षदगणों का भी हृदय से आभार प्रकट करती है, जिनके सहयोग और समर्थन से यह प्रस्ताव पारित हो सका।
इस अवसर पर डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी के प्रधान श्री धर्मवीर राणा जी ने कहा कि यह एम.ओ.यू. न केवल डोर टू डोर कर्मियों के अधिकारों और व्यवस्थाओं को सशक्त बनाएगा, बल्कि पूरे चंडीगढ़ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार जी द्वारा डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर्स के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई “लाइब्रेरी” स्थापित करने की घोषणा भी की गई, जो इन परिवारों के बच्चों को शिक्षा और ज्ञान की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। यह पहल एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है, जिसके लिए पूरी सोसाइटी उनका विशेष आभार प्रकट करती है।
सोसाइटी की ओर से
डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन सोसाइटी, चंडीगढ़
(प्रधान – धर्मवीर राणा, चेयरमैन – रणवीर सिंह, महासचिव – बिजेंद्र डुलगच, पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यगण
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।