Follow

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पुरुषोत्तमपुरा बाग में सजने लगा है राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच

कुरुक्षेत्र/चण्डीगढ़, 22 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, विदेशी शिल्पकारों के स्टॉल और मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच सजने लगा है। इस महोत्सव में 24 नवंबर को गीता यज्ञ और गीता पूजन से मुख्य कार्यक्रमों का आगाज होगा और यह मुख्य कार्यक्रम 1 दिसंबर को दीपदान के साथ संपूर्ण हो जाएंग, जबकि सरस और शिल्प मेला 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
Listen to this article
24 नवंबर से गीता यज्ञ व गीता पूजन के साथ होगा महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आगाज
 
 
 
पुरुषोत्तमपुरा बाग में मध्य प्रदेश और हरियाणा पवेलियन में नजर आएंगी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत
 
 
 
कुरुक्षेत्र/चण्डीगढ़, 22 नवंबर। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, विदेशी शिल्पकारों के स्टॉल और मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच सजने लगा है। इस महोत्सव में 24 नवंबर को गीता यज्ञ और गीता पूजन से मुख्य कार्यक्रमों का आगाज होगा और यह मुख्य कार्यक्रम 1 दिसंबर को दीपदान के साथ संपूर्ण हो जाएंग, जबकि सरस और शिल्प मेला 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
 
 
 
ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में 24 नवंबर से जनसंपर्क विभाग की तरफ से राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी को हाईटेक प्रणाली से सुसज्जित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में पवित्र ग्रंथ गीता और महाभारत से जुड़े अहम लम्हों को दिखाया जाएगा और इसके साथ ही हरियाणा की उपलब्धियों को लेकर विभिन्न विभागों के स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे। 
 
इन स्टॉल पर हर विभाग मुख्य-मुख्य उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। यह प्रदर्शनी 1 दिसंबर तक चलेगी। पुरुषोत्तमपुरा बाग में विभिन्न देशों के शिल्पकार भी अपनी शिल्पकला को लेकर पहुंचेंगे। इनके स्टॉल भी विशाल रथ के आसपास स्थापित किए जाएंगे।
 
 
 
गीता महोत्सव में द्रौपदी कूप क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से हरियाणा पवेलियन स्थापित किया जा रहा है। इस पवेलियन को भी पर्यटकों के लिए 24 नवंबर से खोल दिया जाएगा। इस पवेलियन में जहां हरियाणा की लोक कला और संस्कृति को युवा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, वहीं हरियाणा की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को भी दिखाने का अनोखा प्रयास किया जाएगा। 
 
इस पवेलियन को सजाने का काम शुरु कर दिया गया है। इसी प्रांगण के साथ लगते पार्क में महोत्सव के भागीदारी प्रदेश मध्य प्रदेश द्वारा एक पंडाल लगाया जाएगा। इस पांडाल में मध्य प्रदेश की संस्कृति को देखने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके लिए हैंगर का पांडाल स्थापित किया जा चुका है और मंच की साज-सज्जा की जा रही है।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh