न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब राज्य के अधिकारों की वकालत करने में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार की पूरी तरह से नाकामी के परिणामस्वरूप आज केंद्रीय बजट में पंजाब को कोई लाभ नही मिला।
उन्होंने कहा कि राज्य को न कोई विशेष पैकेज मिला न ही कोई कोई बड़ी नई परियोजना, न ही हमारे किसानों , व्यापारियों, उद्योग, युवाओं यां बाॅर्डर के लिए कोई नई योजना।
बादल ने कहा कि सरदार परकाश सिंह बादल के युग को याद कीजिएः उन्होने हर प्रधानमंत्री के साथ रचनात्मक रूप से बातचीत की (यहां तक कि स. मनमोहन सिंह ) के साथ भी, पंजाब के पक्ष को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया और एम्स रिफाइनरी, आईआईएम, आईआईटी और 4/6 लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रमुख परियोजनाएं और उचित हिस्सेदारी हासिल की थी।
अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब को ऐसे मजबूत नेतृत्व की जरूरत है जो अपने लोगों के हकों के लिए लड़े न कि ऐसी अगुवाई की जो केवल बहाने बनाते हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।