Follow

महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार व नेतृत्व का हैं सशक्त माध्यम : डा.अर्चना गुप्ता

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेककर माता के दर्शन किए

डा. अर्चना गुप्ता ने माता से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की*

महिलाओं और युवाओं को राजनीति में आगे लाने पर रहेगा विशेष फोकस: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर डा. अर्चना गुप्ता का किया जोरदार स्वागत

न्यूज़म ब्यूरो

कुरुक्षेत्र, 29 मई। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में माथा टेककर माता के दर्शन किए। मंदिर के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने विधिवत पूजा कराई। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने माता रानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इससे पहले मंदिर परिसर में कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष सरदार तेजिंदर सिंह (गोल्डी) ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. अर्चना गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisement


मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने महिला कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करना रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भाव से पार्टी लगातार हर चुनाव जीत रही है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को राजनीति एवं संगठन से जोड़ने की रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार और नेतृत्व का सशक्त माध्यम हैं तथा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से देश को नई दिशा दे रही हैं।

इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल राणा, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिला जिला महामंत्री रमेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यान, मीडिया प्रभारी ललित माटा सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh