Follow

रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खुलने से युवाओं को पढ़ने के लिए बराड़ा, शाहाबाद व कुरुक्षेत्र जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत : सुमन सैनी

Listen to this article

शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामशरण माजरा में राजकीय कॉलेज खोलने के दिए हुए हैं निर्देश

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 1 मार्च : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रामशरण माजरा गांव में राजकीय कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हुए हैं। इस परियोजनाओं को लेकर हायर एजूकेशन विभाग तेजी से काम कर रहा है। गांव रामशरण माजरा में कॉलेज खुलने से लाडवा विधानसभा के दर्जनों गांवों के युवाओं को पढ़ने के लिए शाहाबाद, बराड़ा और कुरुक्षेत्र जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को बाबैन मंडल के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव रामपुरा, भगवानपुर, ईसरहेडी, बेरथला, सुनारियां, फलसडा रागडान, घिसरपड़ी, रामशरण माजरा और नखरोजपुर के नागरिकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं का निपटारा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने नागरिकों को कबीर कुटीर आने का निमंत्रण भी दिया।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं लाडवा विधानसभा के नागरिकों के लिए समय निकालकर उनके बीच समस्याएं सुनने के लिए आ रहे हैं। लाडवा के विकास के लिए लगातार काम किया जाए रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर विधानसभा के प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। इन करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। इस परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लाडवा विधानसभा की दशा और दिशा पूरे प्रदेश के लिए मॉडल का काम करेगी।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा में किसानों के लिए फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए कहा था। सरकार बनने के बाद किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के वायदे को पूरा किया और देश का पहला राज्य एमएसपी फसल खरीदने वाला बना दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को सिलेंडर सस्ता देने का वादा किया था। इस वादे को भी पूरा करते हुए 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि पहले की सरकारों में चाहे जो भी पढ़ाई कर लो, पर कोई भी नौकरी पाने का विचार मन में नहीं लाता था, लेकिन स्थिति कुछ और ही बनी हुई है। अब प्रदेश में जब युवा 12वीं पास कर लेता है तो नौकरी की तैयारी शुरू कर देता है। युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योग्यता के आधार पर बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी जा रही है। इतना ही नहीं पढ़ाई के लिए भी जरूरतमंद युवाओं के लिए योजनाएं सरकार ने बना रखी है।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले ही सरस्वती चौक का उद्घाटन किया है, इससे बाबैन शहर ही सुंदरता को चार चांद लगे हैं और इसका दुकानदारों, आम नागरिकों, व्यापारियों को लाभ होगा। इसके साथ ही सरस्वती नाम से क्षेत्र के लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वो सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूक बने और विभिन्न योजनाओं में आवेदन करें।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh