Follow

श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों का उल्लंघन, शिअद ने की स्पीकर व चीमा की निंदा

शिरोमणी अकाली दल ने बीबा गनीव कौर मजीठिया की टिप्पणियों को  हटाकर श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा स्पीकर और हरपाल चीमा की निंदा की

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से इस मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया: सरदार अर्शदीप सिंह कलेर

अकाली दल के विधायक को परेशान करने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों की निंदा की, बीबा गनीव कौर मजीठिया को 92 आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ खड़े होने के लिए बधाई दी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 5 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल ने सिख समुदाय की सर्वोच्च सीट की भावनाओं का समर्थन करने वाली बीबा गनीव कौर मजीठिया की टिप्पणी को रिकाॅर्ड से हटाकर श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और वित्तमंत्री हरपाल चीमा की निंदा करते हुए तख्त साहिब के जत्थेदार से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

Advertisement

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली और शर्मनाक बात है कि विधानसभा स्पीकर ने हरपाल चीमा के इशारे पर बीबा गनीव कौर मजीठिया की टिप्पणियों को रिकाॅर्ड से हटा दिया है। उन्होने कहा कि बीबा मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के विधायकों से यह पूछा था कि वे बेअदबी विरोधी कानून में संशोधन के अपने वादे से क्यों मुकर गए? ‘‘ उन्होने यह साधारण सा सवाल भी पूछा कि स्पीकर श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों की अवहेलना करने के लिए ‘संगत’ शब्द के अर्थ को तोड़-मरोड़ कर क्यों पेश कर रहे हैं?’’

अकाली नेता ने कहा कि अपनी गलती मानने के बजाय विधानसभा स्पीकर ने अकाली विधायक की आवाज को दबाने का फैसला किया जबकि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उन्हें घेर लिया और सदन के बीचोबीच उनके साथ बदसलूकी की। ‘‘ इस घटनाक्रम के मददेनजर स्पीकर को बताना चाहिए कि क्या तख्त के लिखित निर्देशों को हटाना सही था, लेकिन गुरुदोखी मुख्यमंत्री भगवंत मान से संबंध रखना और उनके द्वारा संबोधित मीटिंगों में भाग लेना गलत नही था।’’

सरदार मजीठिया ने  तख्त की गरिमा की रक्षा के लिए खड़े होने के लिए बीबा गनीव कौर मजीठिया को बधाई देते हुए कहा,‘‘ उन्होने शेरनी जैसा साहस दिखाया और 92 आम आदमी पार्टी के विधायकों  ने साबित कर दिया कि उनके पास कोई अंतरआत्मा नही है, उनका सामना कर उन्होने माई भागो की विरासत को बरकरार  रखा है। आप पार्टी के विधायकों ने साबित कर दिया कि वे अपने तुच्छ हितों की रक्षा के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ भी जा सकते है।’’

अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से आम आदमी पार्टी के विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिन्होने तख्त , शिरोमणी कमेटी और सिख समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतकार (संशोधन) अधिनियम, 2026 में संशोधन करने पर सहमति व्यक्त करने के बाद अरदास में भाग लिया। सरदार कलेर ने कहा,‘‘ अब यह साफ हो गया है कि विधानसभा स्पीकर के साथ-साथ आप पार्टी के विधायक भी श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों को रदद करने की एक कुटिल साजिश का हिस्सा हैं,और उन्होने तख्त और गुरु साहिबान  से उपर होने के लिए संगत का नाम इस्तेमाल कर इस योजना को अंजाम दिया है। आम आदमी पार्टी का राजनीतिक गिरोह कभी भी संगत का प्रतिनिधित्व नही कर सकता और पार्टी को इस कदाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’’

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh