Follow

मनसा देवी के चरणों में विज नत-मस्तक, मां से आराधना कर मांगा हरियाणा की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की 

माता मनसा देवी सिद्धपीठ पहुंचे अनिल विज, बोले – सनातन संस्कृति समाज को देती है एकता और आध्यात्मिक शक्ति

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 10 मई। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला स्थित प्रसिद्ध माता मनसा देवी सिद्धपीठ मंदिर में सपरिवार श्रद्धापूर्वक पूजा- आराधना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं मंदिर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Advertisement

अनिल विज ने विधिवत पूजा-अर्चना के दौरान माता रानी के चरणों में माथा टेकते हुए प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी सिद्धपीठ मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आकर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएं हमारी पहचान हैं, जो समाज को एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा लोगों में सेवा, संस्कार और मानवता की भावना मजबूत होती है।

विज ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। मंदिर दर्शन के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने ऊर्जा मंत्री के साथ संवाद कर उनका अभिवादन किया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।

विज ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि देवी माँ की कृपा से हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh