Follow

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 29 जनवरी : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के निधन पर शोक जताया है। विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि एक जननेता का असामयिक निधन अत्यंत दुखदायी है। वे जीवन पर्यंत किए गए समर्पित सेवा कार्यों और जनता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद रहेंगे।

एक अनुभवी और समर्पित नेता के खोने से न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति से उबरने का धैर्य प्रदान करे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh