Follow

आसाम की हिमंता सरकार के शपथ ग्रहण में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी

न्यूज़म ब्यूरो
गुवाहाटी, 12 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार 12 मई को प्रधानमंत्री Narendra Modi  एवं आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  Amit Shah की गरिमामयी उपस्थिति में असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय के उपरांत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रीगणों एवं विभिन्न प्रदेशों से पधारे मुख्यमंत्रीगणों से भी मुख्यमंत्री धामी की भेंट हुई।
धामी ने आसाम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma  एवं समस्त मंत्रिपरिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने आहा ही नहीं जताई, बल्कि विश्वास व्यक्त किया कि निश्चित ही हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh