Listen to this article
चंडीगढ़, 05 दिसंबर : मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़ एच. राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में आज विभिन्न चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चर्चा के दौरान यह पाया गया कि शहर के साइकिल ट्रैकों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, व्यवस्थित रूप से पेड़ों की छंटाई तथा उचित संकेतक बोर्ड लगाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने इंजीनियरिंग विभाग को सभी साइकिल ट्रैकों का विस्तृत ऑडिट करने के निर्देश जारी किए।
सड़क मरम्मत कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य अभियंता सीबी ओझा ने सूचित किया कि अब तक यूटी चंडीगढ़ की 27 किमी तथा नगर निगम क्षेत्र की 87 किमी सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में सरकारी आवासों में स्थापित सोलर रूफ टॉप प्लांट्स (SRTP) के बाद बढ़े बिजली बिलों के संबंध में प्राप्त अभ्यावेदनों पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में मुख्य सचिव ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव को सोलर रूफ टॉप प्लांट्स के प्रदर्शन का विस्तृत अध्ययन करने तथा स्थापना से पूर्व एवं बाद में प्राप्त बिजली बिलों की तुलना सहित रिपोर्ट दो सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में मनदीप सिंह ब्रार, गृह सचिव; दीप्रवा लक्षरा, वित्त सचिव प्रेरणा पूरी, शिक्षा सचिव; अमित कुमार, आयुक्त नगर निगम; निशांत कुमार यादव उपायुक्त; सौरभ कुमार, सचिव पर्यावरण सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल थे।
What are your
Feelings