न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया। राजयपाल कटारिया ने राष्ट्रपति के शिमला से दिल्ली के ट्रांजिट प्रवास के दौरान उन्हें ससम्मान विदा किया।

इस मौके पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पंजाब के मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एस राजेश प्रसाद, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।