Follow

सिविल सर्विसेज डे पर दिल्ली में यूपी मॉडल की गूंज

Listen to this article

नेट-जीरो लक्ष्य में योगी सरकार की पहल बनी उदाहरण

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर राष्ट्रीय मंच से रखे गए यूपी के अनुभव

राज्य की नीतियां और क्रियान्वयन मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी बन रहे प्रेरणादायक

Advertisement

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में लगातार नए मानक स्थापित कर रही योगी सरकार

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ/नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 18वें सिविल सर्विसेज डे के अवसर पर “एक्सीलरेटिंग इंडियाज नेट जीरो पाथ थ्रू पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” विषयक ब्रेक-अवे सत्र में उत्तर प्रदेश के प्रयासों की विशेष सराहना हुई। भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लेते हुए राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर साझा किया। सिविल सर्विसेज डे जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उत्तर प्रदेश के अनुभवों और उपलब्धियों की प्रस्तुति से यह स्पष्ट हुआ कि राज्य की नीतियां और क्रियान्वयन मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायक बन रहे हैं। योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सतत विकास की दिशा में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है।

योगी सरकार के प्रयासों से यूपी बना अग्रणी राज्य
पूर्व में उत्तर प्रदेश में ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे नरेंद्र भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति करते हुए खुद को अग्रणी राज्यों में स्थापित किया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए प्रदेश में सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन को अभूतपूर्व गति मिली है, जिससे आम नागरिक सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।

डिमांड-सप्लाई संतुलन और जन-केंद्रित दृष्टिकोण पर जोर
उन्होंने बताया कि योजना की सफलता के लिए बढ़ती मांग के अनुरूप आपूर्ति क्षमता को मजबूत करना और पूरी प्रक्रिया को नागरिकों के लिए सरल व सुलभ बनाना अत्यंत आवश्यक है। योगी सरकार ने इसी दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और पारदर्शी प्रक्रिया को प्राथमिकता दी है, जिससे लाभार्थियों को बिना बाधा योजना का लाभ मिल रहा है।

हर घर सोलर की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश
प्रदेश में “हर घर सोलर” के लक्ष्य को साकार करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। यूपी ने रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देशभर में अग्रणी स्थान हासिल किया है। हाल के महीनों में रिकॉर्ड संख्या में इंस्टॉलेशन के जरिए प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

नेट-जीरो लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम
योगी सरकार की ऊर्जा नीतियां न केवल बिजली उत्पादन बढ़ाने पर केंद्रित हैं, बल्कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी साध रही है। सोलर ऊर्जा के विस्तार से कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है और प्रदेश देश के नेट-जीरो लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh