Follow

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ किया महाकाल बाबा का पूजन श्रृंगार

Listen to this article

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा तथा मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक किया।

 

Advertisement

मौके पर महाकाल बाबा के अनगिनत भक्त मौजूद रहे। खास बात ये रही कि बहुत लंबे समय के बाद महाकाल बाबा के मंदिर के गर्भ गृह में किसी ने पहुंचकर पूजा आराधना की है।

 

पूजन अभिषेक में सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच में महाकाल बाबा का दूध से स्नान करवाया, ठीक बाद गुलाब के लाल पुष्पों और अन्य सुगंधित द्रव्य से श्रृंगार किया।

 

बिल्व पत्र अर्पित किए और वस्त्र चढ़ाकर प्रणाम किया और प्रदेश तथा देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

बाद में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह को महाकाल मंदिर के पुजारियों की ओर से प्रसाद में रुद्राक्ष की माला भी पहनाई गई।

 

इसके बाद गणमान्यों ने गर्भ गृह के बाहर नंदी बाबा के समीप बैठकर महाकाल बाबा के जयकारे लगाए। हर हर महादेव के नारों की गूंज से मंदिर परिसर सदा की तरह आज भी रह रहकर गुंजायमान होता रहा।

 

नड्डा और डॉ यादव ने अन्न क्षेत्र में प्रसाद किया वितरित, खुद भी ग्रहण किया

दर्शन लाभ लेने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी महेंद्र सिंह ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं को प्रसादी भी वितरित की।

इस दौरान तीनों गणमान्यों ने महाकाल मंदिर में आए श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और उसके बाद में स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh