Follow

दोनों पांवों में फ्रैक्चर से पीड़ित विज को देखने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और स्पीकर हरविंद्र कल्याण

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज शाम उनके आवास पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

 

गौरतलब है कि बीते दिनों अपने घर के ही बाथरूम में गिरने की वजह से मंत्री विज के दोनों पांवों में हेयर लाइन फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद से वह अंबाला की शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने निज निवास में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मंत्री अनिल विज के दोनों पांव में फ्रैक्चर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 

Advertisement

 

इसी कड़ी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज शाम उनके आवास पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना।

 

शाम को जैसे ही हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण मंत्री विज से मिलने पहुंचे, तो विज ने दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, जिसे देख एकबारगी तो स्पीकर कल्याण असहज से हो गए और विज के दोनों हाथों को सम्मान प्रदर्शित करते हुए अपने हाथों से थामकर स्नेहपूर्वक उनका अभिवादन किया।

 

इस दौरान कल्याण ने हरियाणा सरकार के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज से काफी देर तक बात की और उनके अविलंब स्वस्थ होने की कामना भी की।

 

बता दें कि बीते शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में ऊर्जा मंत्री अनिल विज का भेजा हुआ पत्र स्पीकर कल्याण को मिला था, जिसमें उन्होंने आगामी 2 मार्च तक अस्वस्थता के कारण विधानसभा सदन से अनुपस्थित रहने का अनुरोध किया था।

 

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh