Follow

ट्रिपल इंजन सरकार विकास और प्रगति की गारंटी : ओम प्रकाश धनखड़

भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सोनीपत और सांपला में फिर से कमल खिलाने का किया आह्वान

पीएम मोदी और सीएम नायब सरकार ने रखा हर वर्ग का ख्याल :  बोले धनखड़

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 6 मई। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अपने शहर की सरकार भी भाजपा की बनाओ, विकास की गति कई गुना तेज होगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सांपला  नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीण कोच और सोनीपत मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के पक्ष में वोट करने की मतदाताओं से अपील करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार विकास और प्रगति की गारंटी है। आप सभी ने भाजपा को केंद्र और प्रदेश में लगातार तीसरी बार सेवा का मौका दिया है। अपने शहर की सरकार भी फिर से भाजपा की बनाएं।

राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त और कुशल  नेतृत्व में बंगाल की जनता ने भरोसा जताया है, असम में फिर से भाजपा को सेवा का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। भाजपा  सत्ता के लिए नहीं देश की सेवा के लिए राजनीति करती है। भाजपा की नीति साफ है देश हित पहले। इसलिए देश और प्रदेशों की जनता जनार्दन  बार बार भाजपा को सेवा करने का अवसर दे रही है। सोनीपत में मेयर प्रत्याशी राजीव जैन और सभी वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों को रिकॉर्ड मतों से जिताएं।

धनखड़ ने सांपला में कहा कि कांग्रेस खत्म हो रही है। देश,अपने राज्य और शहर के विकास के लिए हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। आप चेयरमैन प्रत्याशी प्रवीण कोच को जिताएं साथ ही सभी वार्डो में कमल खिलाएं। धनखड़ ने वार्ड नंबर 6 की प्रत्याशी विकास, वार्ड नंबर 10 से  मिनाक्षी व वार्ड नंबर 11 से रविका के समर्थन में वोट अपील करते हुए रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का जन समर्थन और उत्साह को देखते हुए  निश्चित रूप से सभी भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और उनका जोरदार अभिनंदन किया।

प्रचार के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान झज्जर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि,जिला अध्यक्ष रोहतक रणबीर ढाका, जिप चेयरमैन  कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, चेयरमैन जगदीप छिकारा, चेयरमैन बेरी बिल्लू , नवीन बंटी, पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, अशोक नरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Tap to Refresh