Follow

तिब्बतियन प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल लोक भवन में राज्यपाल से की भेंट

Listen to this article

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में तिब्बती समुदाय के योगदान की सराहना की

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 13 अप्रैल, 2026 : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्य प्रतिनिधि ल्हाकपा त्सेरिंग के नेतृत्व में एक तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और तिब्बती समुदाय के बीच हमेशा गहरा और सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में परम पावन दलाई लामा की उपस्थिति ने राज्य को वैश्विक स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा का जीवन करुणा, अहिंसा, शांति और सार्वभौमिक मानव कल्याण का जीवंत उदाहरण है, जो पूरी दुनिया के लोगों को नैतिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की शिक्षाएं न केवल तिब्बती समुदाय बल्कि समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में तिब्बती भाइयों और बहनों के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की।

इस अवसर पर ल्हाकपा त्सेरिंग ने राज्यपाल को सम्मानित किया। लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh