Follow

AI के जरिए विद्यार्थियों को बना सकते हैं जॉब ओरिएंटेड और प्रदान कर सकते हैं रोजगार के नए अवसर : अभिजीत कुलकर्णी

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला : हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HKCL) की ALC बैठक का आयोजन 21 फरवरी 2026 को PWD रेस्ट हाउस, पंचकूला में सफलतापूर्वक किया गया। इस बैठक में हरियाणा के सभी HKCL केंद्रों के संचालक एवं उनकी टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 की उपलब्धियों की समीक्षा करना, वर्ष 2026 की कार्ययोजना तैयार करना तथा आधुनिक तकनीकों, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल माध्यमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर Managing Director & CEO अभिजीत कुलकर्णी, डॉ. आलोक विजयंन्त, नायडू जी, आशीष कुमार (Program Coordinator), अभिषेक राय (Program Coordinator) एवं जितेन्द्र नेगी (Regional Manager) सहित HKCL की पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान CEO अभिजीत कुलकर्णी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व एवं वर्ष 2026 की भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि AI वर्तमान और भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को जॉब-ओरिएंटेड बनाया जा सकता है तथा रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी केंद्रों को HKCL के विस्तार एवं गुणवत्ता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

इसके पश्चात डॉ. आलोक विजयंन्त ने साइबर सुरक्षा एवं AI के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में डेटा की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है तथा डिजिटल टूल्स के माध्यम से डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को साइबर खतरों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल कार्य प्रणाली के बारे में भी जागरूक किया।

जितेन्द्र नेगी (Regional Manager) ने सोशल मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया HKCL की पहचान एवं विकास का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि HKCL INDIA सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर प्रगति कर रहा है तथा सभी केंद्रों को Facebook, Instagram, YouTube आदि प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करके अपने केंद्र की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना चाहिए, जिससे नए विद्यार्थियों को जोड़ने में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान वर्ष 2025 में हुए प्रवेश एवं उपलब्धियों की प्रस्तुति दी गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केंद्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2026 के लिए नए प्रवेश बढ़ाने के लक्ष्य निर्धारित किए गए एवं विद्यार्थियों को HKCL की ओर से ब्रांडिंग बैग एवं कैप प्रदान करने की जानकारी भी दी गई।

यह बैठक अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सफल रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

 

Advertisement
Tap to Refresh