Listen to this article
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं का किया निपटारा
लोक मिलनी कार्यक्रम में पहुंची विभिन्न की गांवों की पंचायतों ने आम आदमी पार्टी की सरकार की लोक भलाई नीतियों और विकास कार्यों की प्रशंसा की
पटियाला, 29 नवंबर। आम आदमी पार्टी पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से आज पटियाला कार्यालय में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं गई और मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया गया। इस लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र समाना के विभिन्न गांवों की पंचायतों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स. हरचंद सिंह बरसट से मुलाकात की।
इस मौके पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से गांवों में किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में विचार-विमर्श किया गया और पंचायतों ने सरकार की ओर से राज्य की तरक्की के लिये किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
स. बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास और तरक्की के लिये वचनबद्ध है। लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में मिसाली कार्य किये गये हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब और हल्का समाना के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को रंगला और खुशहाल पंजाब बनाने के लिये निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत हर क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहा है। आम आदमी क्लीनिक स्थापित करके लोगों को घरों के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या सिफ़ारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। खेतों को नहरों का पानी दिया जा रहा है। महिलाओं को मुफ्त बस सफ़र की सुविधा दी जा रही है।
पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। नौजवानों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए जहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई की जा रही हैं, वहीं राज्य में खेल मैदान भी बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण लिंक सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के कार्य भी किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
सरकार की इन लोक भलाई नीतियों के चलते लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों को जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया। स. बरसट ने वॉलंटियरों से कहा कि वे ज़मीनी स्तर पर लोगों से संपर्क करके पार्टी के लोक भलाई कार्यों और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर गौशा सिंह सरपंच कल्लर भैणी, जगदीप सिंह सरपंच पहाड़पुर, रजिंदर सिंह सरपंच चुहड़पुर, परगट सिंह सरपंच गाजेवास (चु), सोनी सरपंच तरखान माजरा, यादविंदर सिंह सरपंच पसियाणा, मनप्रीत सिंह सरपंच खेड़ी मानीया, बलकार सिंह पूर्व सरपंच कल्लर भैणी, दविंदर सिंह शेरमाजरा, गुरसेवक सिंह पंचायत मेंबर ददहेड़ा, हरदीप शेखूपुर, गुलज़ार सिंह दुघाट, शाम लाल दत्त समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
What are your
Feelings