सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के खिलाफ पूर्व रागी भाई हरबंस सिंह के परिवार की संपत्ति हड़पने और धमकाने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़/24अप्रैल। शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के खिलाफ पूर्व रागी भाई हरबंस सिंह जगाधरी वाले के परिवार को धमकी देने और उनकी जमीन हड़पने की कोशिश करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित परिवार के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अकाली नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि आम आदमी पार्टी के विधायक ने रागी परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया, जब रागी ने उनकी संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में मदद करने के लिए विधायक संपर्क किया था। उन्होने कहा,‘‘ परिवार की मदद करने के बजाय, कुलवंत सिद्धू ने पहले विवाद को सुलझाने के लिए संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की और फिर परिवार से उन्हेे 20 करोड़ रूपये की संपत्ति को 5 करोड़ में बेचने की मांग की।’’

इस बात पर जोर देते हुए कि यह जबरन वसूली, जमीन हड़पने और धमकाने का मामला है। उन्होने कहा कि विधायक ने परिवार को अपने घर बुलाकर अपनी गलत गतिविधियों को छिपाने की कोशिश करने और और एक वीडियो जारी कर समझौता होने का दिखावा करने की कोशिश की। उन्होने कहा कि इस अवसर पर परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले भाई हरबंस सिंह के पोते महागुरजोत सिंह ने बताया कि उन्हंे कमिशनर के कार्यालय ले जाने के बहाने विधायक के घर लेकर जाया गया और उन्हें बंदूक की नोक पर धमकी दी गई। सरदार मजीठिया ने बताया कि उस समय भी विधायक ने इस वादे के साथ महागुरजोत से सार्वजनिक समझौता करने के लिए कहा था कि जमीन उनके परिवार को वापिस कर दी जाएगी, लेकिन वीडियो जारी करने के बाद वह अपने वादे से मुकर गए।
महागुरजोत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विधायक के सहयोगी वरिंदर सिंह बाजवा ने भी संपत्ति को 5 करोड़ रूपये में बेचने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होने मना कर दिया। उन्होने कहा कि इसके बाद से उन्हे लगातार परेशान किया जा रहा है और उनकी आवाज को दबाने के लिए कई मानहानि के नोटिस भेजे गए। उन्होने यह भी बताया कि वे अपनी पारिवारिक संपत्ति को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उन्होने पुलिस और राजस्व अधिकारियों से बार-बार शिकायतें की हैं , लेकिन कोई लाभ नही हुआ। उन्होने अपने दादा के खिलाफ चलाए जा रहे मानहानि अभियान की भी निंदा की, जिन्हें विधायक द्वारा ठग और चोर कहा जा रहा है। उन्होने कहा,‘‘ हमारा एक प्रतिष्ठित परिवार से हैं जिसके सदस्य पिछली चार पीढ़ियों से कीर्तन सेवा कर रहे हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।