Follow

भाजपा सरकार में युवाओं की सुनवाई करने वाला कोई नहीं, पुलिस हिरासत से लोकतांत्रिक आवाज नहीं दबेगी : बृज शर्मा

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़20 फरवरी। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार में उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि करीब दो महीने से हरियाणा लोक सेवा आयोग के रिजल्ट के खिलाफ अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थी पंचकूला में धरने पर बैठे है। बृज शर्मा ने कहा कि लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे योग्य उम्मीदवारों को पहले तो अवसर नहीं दिया गया और जब युवा अपने हक के लिए आवाज उठाते है तो सरकार उनकी जायज मांगों को भी सुनने की बजाय उसे दबाने में लगी हुई है। शुक्रवार को जेजेपी नेताओं ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे असिस्टेंट प्रोफेसर अभ्यर्थियों को समर्थन दिया और सरकार से मांग की है कि इन आंदोलनरत अभ्यर्थियों की तुरंत सुनवाई करके न्याय दिलाए। साथ ही जेजेपी ने शांतिप्रिय से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस हिरासत में लेने की घटना की कड़ी निंदा की। बृज शर्मा ने कहा कि सरकार के इशारों पर युवाओं को पुलिस हिरासत में लेकर लोकतांत्रिक आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

 

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि हरियाणा में अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के 613 पदों के लिए आयोग ने मात्र 151 उम्मीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया हैजो कि कतई जायज नहीं है। इतना ही नहीं दलितों और पिछड़ों के लिए आरक्षित सीटों के उम्मीदवारों का चयन न के बराबर किया गया। वहीं सामान्य श्रेणी के शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों में हरियाणा से बाहर के राज्यों के लोग शामिल है। बृज शर्मा ने आगे कहा कि इस भर्ती से जुड़े अभ्यर्थी जब अपनी  आंसर शीट आरटीआई के माध्यम से मांगते है तो आयोग टालमटोल करके अपनी गड़बड़ियां छिपाने में लगा हुआ और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि आज न तो आयोग के पास कोई जवाब है और न ही सरकार के पास। बृज शर्मा ने भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकारी भर्ती में हो रही ऐसी भारी गड़बड़ियों को जेजेपी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी प्रदेश के युवाओं के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी और पारदर्शिता का झूठा ढोंग करने वाली भाजपा सरकार की गड़बड़ियों को उजागर करती रहेगी। 

Advertisement

इस दौरान जेजेपी महिला प्रदेश प्रभारी किरण पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार में एचटेट परीक्षा और अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया में बड़ी-बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैजो कि युवाओं के भविष्य के साथ सरासर खिलवाड़ है। वहीं जेजेपी पंचकूला जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि प्रदेश सरकार नामात्र सरकारी भर्तियां करती है और उनमें भी प्रदेश के युवाओं की भारी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा सरकार ने हमारे युवाओं को बस चपरासी बनाने के लिए छोड़ा दिया है इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश खटकजेजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष केसी भारद्वाजमयंक लाम्बानरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh