Follow

स्वास्थ्य संस्थानों के मरम्मत-नवीकरण संबंधी बकाया कार्य करें जल्द से जल्द पूरा : आरती सिंह राव

गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के जितने भी मुरम्मत और नवीकरण से संबंधित कार्य हैं, उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए, कार्य में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए प्रोजेक्ट भी निर्धारित अवधि में पूरे कर लिए जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, एनएचएम के निदेशक डॉ रिपुदमन सिंह ढिल्लों, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल, लोक निर्माण विभाग के इंजिनीयर इन चीफ अनिल दहिया  के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सीएम अनाउंसमेंट एवं अन्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएचसी , सीएचसी , सब -हेल्थ सेंटर एवं सिविल अस्पतालों के भवनों से संबंधित जो भी सरकार ने घोषणाएं की हुई हैं , उन सभी पर कार्य में तेजी लाई जाए।  साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर देते  हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्माणाधीन संस्थानों पर नजर रखें , अगर किसी भी प्रोजेक्ट्स में घटिया स्तर की गुणवत्ता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में ऑपरेशन थिएटर , लैब एवं अन्य आवश्यक रूम चिकित्सा जरूरतों को ध्यान में रख कर नॉर्म्स के अनुसार बनाए जाएं। अगर आवश्यक हो तो टेक्निकल सीट्स बनाकर इस मामले में किसी एक्सपर्ट की सहायता भी ली जा सकती है।

उन्होंने यह  भी कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों के भवन बन कर तैयार हो गए हैं उनकी फिनिशिंग करके जल्द से जल्द लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाये ताकि वहां पर मरीजों की ओपीडी एवं अन्य चिकित्सा शुरू की जा सके।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh