Follow

राज्यपाल ने महाकालेश्वर, काल भैरव व मंगलनाथ मंदिरों में की पूजा-आराधना

हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 17 अगस्त, 2026 : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज उज्जैन स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का दौरा किया और श्री महाकालेश्वर मंदिर, श्री काल भैरव मंदिर तथा श्री मंगलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पवित्र भस्म आरती में भाग लिया और भगवान महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्री काल भैरव मंदिर और श्री मंगलनाथ मंदिर में भी शीश नवाया और पूजा की।

Advertisement

इस अवसर पर गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश और देशवासियों की शांति, सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उज्जैन भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत में विशिष्ट स्थान रखता है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों का दिव्य वातावरण देश की समृद्ध आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है।

राज्यपाल ने भगवान महाकाल, बाबा काल भैरव और भगवान मंगलनाथ से हिमाचल प्रदेश तथा देश की जनता की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh