चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया वीरवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में “मीट द प्रेस” कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। इस दौरान क्लब के प्रेसिडेंट सौरभ दुग्गल और जनरल सेक्रेटरी राजेश ढल ने बाकी पदाधिकारियों के साथ प्रशासक का नववर्ष 2026 में पहली बार क्लब में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिवादन किया।
यहां परंपराओं का निर्वहन करते हुए प्रशासक कटारिया को क्लब की ओर से मोमेंटो देकर उनका सम्मान सत्कार भी किया गई और उसके बाद शुरू हुआ सवालों का दौर, जिसके जवाब देते समय राज्यपाल एवं प्रशासक कटारिया ने साफ कर दिया कि उनका संपूर्ण जीवन जनता की सेवा में पहले भी लगा रहा और आगे भी लगा रहेगा। कटारिया ने ये कहने से कतई गुरेज नहीं किया कि पंजाब लोक भवन के दरवाजे सिर्फ साथ में फोटो खिंचवाने वालों की बजाय लोगों की जायज मांगों और समस्याओं के लिए सदा खुले रहेंगे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।