Follow

मुख्यमंत्री से नादौन विधानसभा क्षेत्र के बड़ा और फस्टे ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

शिमला, 11 जनवरी, 2026 : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां नादौन विधानसभा क्षेत्र की बड़ा और फस्टे ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में चर्चा की तथा फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि बड़ा पंचायत में स्थापित होने वाले स्पाइस पार्क का शिलान्यास शीघ्र ही किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को प्राकृतिक खेती पद्धति अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र में प्राकृतिक खेती से हल्दी उगाने की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूं के दाम 60 रुपये प्रतिकिलो,  निर्धारित किए हैं और 15 अप्रैल, 2025 को पांगी उपमंडल को पूर्णतः प्राकृतिक खेती उपमंडल घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा कच्ची हल्दी पर 90 रुपये और पांगी घाटी में उगाए गए जौ पर 60 रुपये प्रतिकिलो का समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य है जिसने प्राकृतिक खेती द्वारा उगाए गए उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने का आग्रह किया ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh