Follow

डीआईजी मनबीर सिंह की लिखी पुस्तक राजाराम का विश्व पुस्तक मेले में हुआ विमोचन

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

 

नई दिल्ली, 15 जनवरी : विश्व पुस्तक मेले में आईपीएस मनबीर सिंह की पुस्तक राजाराम का विमोचन मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश खत्री विधायक तिमारपुर दिल्ली और सोनीपत से पद्मश्री डॉ संतराम देशवाल के कर कमलो से विश्व पुस्तक मेले के ऑथर कॉर्नर पर किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा कि राजाराम पर लिखी यह पुस्तक भविष्य में भारतीय इतिहास में नए आयाम स्थापित करेगी। राजाराम ब्रजक्षेत्र के एक ऐसा योद्धा थे जिसने औरंगजेब के खिलाफ संगठित सेना तैयार की और औरंगजेब की मानवता विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनीपत से पधारे पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर संतराम देशवाल ने कहा कि मनबीर सिंह की यह नायाब पुस्तक लंबे शोध और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने राजाराम के बारे में कुछ ज्यादा नहीं लिखा यदि कहीं पर लिखा है तो बहुत कम लिखा है जबकि एक ऐसे योद्धा के बारे में लिखा जाना बहुत जरूरी था जिन्होंने मुगलों के खिलाफ संगठन तैयार करके न केवल विरोध किया बल्कि बृजवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए राजाराम पुस्तक के लेखक मनबीर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय इतिहास के उस महान योद्धा के बारे में है, जिसने ब्रज की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। परन्तु इस महान योद्धा को इतिहासकारों ने दरकिनार किया। ऐसे महान योद्धा के जीवन को जनता के समक्ष रखने का प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन वार्ताकार डॉ सूर्यनाथ सिंह ने किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh