Follow

सुखबीर बादल की चुनौती, केजरीवाल-मान जितने चाहे उनके खिलाफ मामले दर्ज करें !

कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रघुबीर सिंह आप पार्टी के सदस्य की तरह काम कर रहे
मुख्यमंत्री द्वारा मानूसन से पहले बी.बी.एम.बी अधिकारियों के साथ भाखड़ा ब्यास से समय से पानी न छोड़े जाने का  मुददा न उठाना निंदनीय
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके खिलाफ जितने मर्जी मामले दर्ज कर लें कहा कि श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह द्वारा उन्हें एक झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मैं न तो अपने खिलाफ मामला दर्ज होने से डरता हूं न  ही जेल जाने से डरता हूं। उन्होने कहा कि पूर्व अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा मुझे बरगाड़ी बेअदबी मामले में फंसाने की कोशिश से ही साफ हो गया है कि वह आप पार्टी के मैंबर की तरह काम कर रहे हैं।’’ उन्होने कहा कि पूर्व जत्थेदार की इस तरह की हरकतें ‘मर्यादा’ के खिलाफ है।

सरदार बादल ने भाखड़ा बांध के जलस्तर में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी के बारे में बताते हुए कहा कि यह पिछले साल के स्तर से 21फीट ज्यादा है जो 1578फीट तक पहुंच गया था। उन्होने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा स्थिति पर ध्यान न देने की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों से समय पर पानी छोड़ने के लिए समन्वय नही किया हैै।

सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार पिछले साल भाखड़ा बांध से समय पर पानी छोड़ने में नाकामी के कारण पंजाब में लाखों एकड़ धान की फसल तबाह हो गई थी और जिससे किसानों की आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई थी। उन्होने कहा कि इस साल भी इसी तरह की स्थिति पैदा हो रही है अधिकारी मानसून के कारण औसत से अधिक पानी छोड़ना पड़ सकता है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ सकती है। उन्होने कहा,‘‘ मालवा हलके में बड़ी संख्या में नाले सूख गए हैं इसीलिए आप पार्टी की सरकार को भाखड़ा बांध से समय पर पानी छोड़ने का मुददा उठाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि ऐसा नही किया गया तो किसी की परेशानी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह जिम्मेदार होंगें।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में वाॅटर सैस खत्म करने के संबंध में झूठे प्रचार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सैस पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने खत्म किया था। उन्होने पटियाला में लाइनमैनों पर अमानवीय और बर्बर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि पंजाबी इस तरह का तानाशाह व्यवहार कभी भी बर्दाश्त नही करेंगें और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को करारा सबक सिखाएंगें।

Advertisement

अकाली दल अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि यह ऐतिहासिक  उपलब्धि प्रधानमंत्री द्वारा सालों तक समर्पित जनसेवा का ही प्रमाण है।

Advertisement
Tap to Refresh