Follow

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 को लेकर भाजपा चंडीगढ़ की प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक संपन्न

न्यूज़म ब्यूरो

 
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन सेक्टर 33 स्थित कमलम कार्यालय में किया गया। बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री तथा अभियान के लिए गठित टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का मूल आधार हैं। यह प्रशिक्षण अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैचारिक सशक्तिकरण का महाअभियान है, जिसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत किया जाएगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

Advertisement

द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमृत सागर ने ‘पांच परिवर्तन’ विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी चिंतन, अनुशासन और राष्ट्रभावना जैसे मूल्यों को आत्मसात करने पर बल दिया।

 

अंत में संगठन महामंत्री पंजाब एवं चंडीगढ़ मंथरी श्रीनिवासुलू ने संवाद करते हुए सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और संगठनात्मक अनुशासन व समर्पण को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और समाज सेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh