Follow

शिरोमणी अकाली दल मालवा हलके में मुख्य ताकत के रूप में उभरा : सरदार सुखबीर सिंह बादल

गिददड़बाहा/ मलौट/ श्री मुक्तसर साहिब / 5 जनवरी : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि ब्लाॅक समिति और जिला परिषद चुनानों के बाद पार्टी मुख्य राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है और उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 में सत्ता में लाने के लिए पार्टी को मजबूत करने की अपील की है। 

अकाली दल अध्यक्ष ने गिददड़बाहा, मलौट और श्री मुक्तसर साहिब में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और उनसे आगामी मुक्तसर में माघी मेले में पार्टी के राजनीतिक सम्मेलन में पूरे दिल से भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा यह सम्मेलन 2027 के चुनावों के लिए पार्टी के अनौपचारिक चुनाव अभियान की शुरूआत के लिए बिगुल बजाएगा। उन्होने कहा,‘‘ पंजाबी बड़ी संख्या में पार्टी को समर्थन देने के लिए एकजुट हो रहे हैं, जैसा कि ब्लाॅक समिति और जिला परिषद चुनावों में देखा गया, जिसमें कांग्रेस मालवा हलके में, गिददड़बाहा सहित जहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिं़ग चुनाव लड़ रहे हैं, वहां भी काफी पीछे रही है।

 

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाले लुटेरों के हाथों राज्य की सत्ता सौंपकर कुर्सी को कलंकित किया है, जो अपने खजाने भरने के लिए पंजाब को लूटने में ईस्ट इंडिया कंपनी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

 

Advertisement

हाल ही में हुए पंचायती चुनावों के बारे में बात करते हुए सरदार बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंचायती राज चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को डराने-धमकाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया। उन्होने कहा कि ये जीतें व्यर्थ हैं, क्योंकि इन्हे बल के प्रयोग से हासिल किया गया। उन्होने कहा कि लोग महसूस कर रहे हैं कि सिर्फ अकाली दल ही क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है इसीलिए वे पूरे दिल से इसका समर्थन करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। मुझे भरोसा है कि वे पंजाब को पीछे धकेल देने वाले किसी भी प्रयोग को पीछे धकेलकर अकाली दल का पूरे दिल से समर्थन करेंगें।

 

 

यह कहते हुए कि अकाली दल के पास राज्य के विकास के लिए पूरा खाका तैयार है। सरदार बादल ने कहा,‘‘ हम बहुत स्पष्ट हैं। समाज के सभी वर्गों को प्रगति के रास्ते पर साथ लेकर जाएगा, चाहे वह किसान हो, मजदूर हों , व्यापारी हों, कारोबारी हों, महिलाएं हों, नौजवान हों यां राज्य सरकार के कर्मचारी हों। हमारा इस बारे भी पूरी तरह से रूख स्पष्ट है कि जिन्होने पंजाब की आर्थिक स्थिति को तबाह किया है और घोटालों और भ्रष्टाचारों में लिप्त लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। 

श्री मुक्तसर साहिब के पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह बरकंदी, मनजिंदर सिंह बिटटू, हनी फत्तावालां, बाॅबी मान, हीरा सिंह चरेवान, मलोट के पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह , बसंत सिंह कंग और गिददड़बाहा के गुरमीत मान, नवतेज काउणी, गुरदयाल कौर मल्लण, चरनजीत सिंह भूंदड़ और गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh