पटियाला,3 दिसंबर : कला कृति पटियाला द्वारा एस डी बी सी टी, भाषा विभाग पंजाब और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से हाल ही मे आयोजित किए गए वार्षिक राष्ट्रीय नाट्य समारोह के दौरान रंग मंच के 7 डायरेक्टर और रंगमंच को प्रमोट करने वाले विशेष महान शख्सियतों को के के पी और प्रीतम सिंह ओबेरॉय अवार्ड से सम्मानित किया गया।इन सभी सम्मानित व्यक्तियों मे रंगमंच के निर्देशक, माननीय जस्टिस साहिबान, प्रोफेसर, शिक्षा शास्त्री,विधायक,समाज सेवी और भिन्न वर्गों से लोग शामिल थे। और सारे कार्य कर्म की रंगमंचों तकनीक विशेषज्ञ और विश्व चिंतक अवॉर्डी डा स्वराज सिंह ने प्रत्येक दिन नाटक के मंचन के पश्चात अपने संदेश और विचारों को दर्शकों से बहुत ही बढ़िया तरीके से चर्चा करते हुए कहा कि रंगमंच के नाटकों में आज के मनुष्य की समस्याओं का बहुत ही खूबसूरत प्रदर्शन किया गया है।
आज के मनुष्य के सामने मुख्य रूप से जो परेशानियां और समस्या है वह चिंता और असुरक्षा की भावना है। क्योंकि यह मनुष्य अपने असली मूल्यवान वाले कर्तव्यों से भटकने के कारण आर्थिकता के नैतिकता और जीवन के रूहानी पक्ष से पदार्थटतक पक्ष के कारण ये समस्याएं उत्पन हो रही हैं।इन समस्याओं का समाधान श्री गुरु ग्रंथ साहिब में है । और उसकी शिक्षा लेकर ही मनुष्य को परमात्मा दिखाई देता है और ये बिलकुल दुनियावी सच है।क्योंकि हमारे हृदय में सिर्फ डर की ही जगह है ।अगर हम अपने भीतर परमात्मा का डर रखेंगे तो दुनिया के सभी डर अपने आप दूर हो जाएंगे । उन्होंने इस काम के लिए कलाकृति पटियाला और सरबत दा चैरिटेबल भला ट्रस्ट की तारीफ करते हुए कहा कि नाट्य समारोह से जो भी संदेश और यह सम्मान दिया गया है यह श्री गुरु ग्रंथ साहिब का जो फलसफा है,उसको प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित करवाया जाता है।
सम्मानित व्यक्तियों में शामिल नाट्य निर्देशक वर्ग से वरिंदरजीत सिंह बनी, आलोक शुक्ला, परमिंदर पाल कौर ,डॉक्टर कुलदीप सिंह दीप, प्रवीण अरोड़ा, राज नारायण दीक्षित डॉ देशराज मीणा और डॉक्टर, ओमेंद्र कुमार शामिल थे। और विशेष वर्ग से सम्मानित 25 लोगों में मुख्य रूप से माननीय जस्टिस एमएमएस बेदी,डॉक्टर एस पी सिंह ओबेरॉय मैनेजिंग ट्रस्टी सरबात दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट , डॉ सरबजिंदर सिंह वाइस चांसलर, डॉ सतनाम सिंह रंधावा अध्यक्ष सीनियर सिटीजन कौंसिल ऑफ़ चंडीगढ़, नारायण स्कूल से अध्यक्ष अवतार सिंह अरोड़ा, डॉ स्वराज सिंह, प्रोफेसर डॉक्टर डीपी सिंह, ए आई टी सी के अध्यक्ष श्री अशोक मेहरा, डॉक्टर बलबीर सिंह स्वास्थ्य मिनिस्टर पंजाब,भाषा विभाग के डायरेक्टर सरदार जसवंत सिंह जफर,फीलखाना स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर रजनीश गुप्ता,पटियाला के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, पदम श्री प्राण सभरवाल, पंजाब एग्रो फूड ग्रेड कारपोरेशन के अध्यक्ष सरदार बलजिंदर ढिल्लों, आईपीएस अधिकारी (रिटायर्ड) अमर सिंह चहल, पंजाबी विश्वविद्यालय के युवक विभाग से डायरेक्टर डॉक्टर भीम इंदर सिंह, वीर हकीकत राय पब्लिक स्कूल पटियाला के अध्यक्ष विपिन शर्मा,अक्षय गोपाल एम डी होटल फ्लाई ओवर क्लासिक, माननीय जस्टिस जसपाल सिंह, डॉ राज बहादुर भूतपूर्व उपकुलपति,बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट, समाजसेवी और कला प्रमोटर स गुरजीत सिंह ओबेरॉय राय और बाई पी एस स्कूल के हेड मास्टर नवीन कुमार दीक्षित शामिल थे।